विधानसभा चुनाव 2023: जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस टिकट के लिए ये हैं प्रमुख दावेदार

जयपुर जिले की 19 में से 12 सीटें ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित विधायकों का कब्जा है।

जयपुर। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर कवायद तेज है। जिताऊ चेहरों की तलाश के लिए पार्टी की ओर से अलग-अलग आंतरिक सर्वे करवाए जा रहे हैं, पार्टी के शीर्ष नेता भी कह चुके हैं कि इस बार टिकट सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही यह दिया जाएगा। इसी को देखते हुए टिकट पाने के इच्छुक नेता लगातार अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं।

इधर जयपुर जिले की बात करें तो यहां की 19 विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशी चयन की कवायद तेज है। 19 में से 12 सीटें ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित विधायकों का कब्जा है। ऐसे में इन विधायकों का टिकट भी इस बार सर्वे रिपोर्ट पर ही तय होगा।

इसी को देखते हुए कई नेता भी इन सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसे लेकर जयपुर से दिल्ली तक लॉबिंग भी की जा रही है। अपने राजनीतिक आकाओं के जरिए भी टिकट पाने के लिए जोड़-तोड़ की जा रही है। जयपुर जिले की 19 सीटों पर वैसे तो तकरीबन 100 से ज्यादा दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं लेकिन इन सीटों पर कई प्रमुख नेताओं के नाम मजबूती से सामने आए हैं।

जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों के दावेदार
-किशनपोल —————— अमीन कागजी, ज्योति खंडेलवाल, आर आर तिवाड़ी

-आदर्श नगर——————— रफीक खान, उमर दराज, जाकिर गुडएज, याकूब खान

-मालवीय नगर———————-अर्चना शर्मा, राजीव अरोड़ा, संजय बाफना, सुशील शर्मा

-हवामहल ————————— महेश जोशी, बृजकिशोर शर्मा, सुनील शर्मा

-सिविल लाइंस——– ————–प्रताप सिंह खाचरियावास, ओम राजोरिया, विजय शंकर तिवाड़ी

-बगरू—————————————— गंगादेवी, सत्यवीर अलोरिया, गोमा सागर

-सांगानेर————————————– पुष्पेंद्र भारद्वाज, सुनील पारवानी, सुरेश मिश्रा

-विद्याधर नगर—————————- सीताराम अग्रवाल, मंजू शर्मा, गिरिराज गर्ग, अजीत मामडोली, महेंद्र सिंह खेड़ी

-आमेर ———— ———————- प्रशांत शर्मा, सत्येंद्र भारद्वाज, संजिता सिहाग, मोहन डागर

-झोटवाड़ा —————————- लालचंद कटारिया, राजेश चौधरी, नवीन यादव

-शाहपुरा——————————– आलोक बेनीवाल, संदीप चौधरी, मनीष यादव

– विराट नगर—————————- इंद्राज गुर्जर, जसवंत गुर्जर, कविता गुर्जर

-कोटपूतली——————————- राजेंद्र यादव, देव कसाना, प्रदीप गुर्जर

-जमवारामगढ़———————— गोपाल मीणा, शंकर मीणा, राकेश मीणा गदली

-फुलेरा——————————— विद्याधर चौधरी, बजरंग ककरालिया,भंवर सारण

– दूदू———————————– बाबू लाल नागर, मोहनलाल वर्मा, पुष्पा मेघवाल

-चाकसू————————————वेद प्रकाश सोलंकी, कैलाश सोयल, प्रकाश बैरवा, अशोक तंवर

-बस्सी—————————————- लक्ष्मण मीणा, कविता मीणा, मदन मीणा

-चौमूं———————————————–रुक्ष्मणी कुमारी, विष्णु सैनी, ललित तूनवाल, शिखा मील

वीडियो देखेंः-Rajasthan Assembly Election 2023: सांगानेर में रंगाई-छपाई उद्योग से मिल रहा प्रदूषण का दर्द